ऊधमसिंह नगर : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा का चलाया गया अभियान।

मीडिया ग्रुप, 13 अगस्त, 2022

गदरपुर। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की टीम ने कुछ घरों में तिरंगे भी लगाए।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश हुड़िया ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है।

प्रदेश सदस्य संदीप कुमार ने कहा कि देश आजादी का 75 वां वर्ष मना रहा है और इस महोत्सव को देखने और शामिल होने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश हुड़िया, जिला उपाध्यक्ष रोहित अरोरा, प्रदेश सदस्य संदीप कुमार, राकेश भुसरी, लखन, मोहन कुमार, अभिषेक कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।