उधमसिंह नगर : रुद्रपुर पहुँचे सीएम धामी, दुग्ध उत्पादकों को दी बड़ी सौगात।

मीडिया ग्रुप, 05 अगस्त, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाहर नवोदय विद्यलाय पहुॅचकर डेयरी विकास विभाग द्वारा आयोजित दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि भुगतान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। डीबीटी के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को 22 करोड़ की धनराशि ट्रांस्फर की गई।

सर्व श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों में प्रथम स्थान प्राप्त पतलिया की गंगा देवी को प्रोत्साहन धनराशि 173180 रूपये का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त गुरू उपदेश देव को 185344 का चेक, तीसरे स्थान पर मनोरमा बोरा को 54728 रूपये का प्रोत्साहन धनराशि चेक दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अन्तर्गत संचालित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादक सदस्यों को 25 प्रतिशत अनुदान पर 03 एवं 05 दुधारू पशुओं की इकाई स्थापना का कार्य किया जा रहा है। आगामी 05 वर्षों 5300 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए लगभग 20 हजार दुधारू पशु कय कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 600 लाभार्थियों को लाभान्वित कर लगभग 2100 दुधारू पशु कय कराये जा चुके है इससे जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराकर दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी में वृद्धि हो रही है, साथ ही प्रदेश के दुध उपार्जन में भी लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

अटल विश्वास एवं भरोसा है कि डैयरी, पशुपालन सैक्टर पशुपालकों की स्थिति सूधारने में बेहतर भूमिका निभा सकता है। पीएम नेतृत्व में किसान आय दो गुनी करने में हर सभंव प्रयास किया जा रहा है और लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि 100 रूपये दिल्ली से भेजते हैं, परन्तु जिस व्यक्ति के पास 100 रूपये जाने चाहिए थे, उसके पास 15 रूपये पहुॅचते हैं यानि 85 रूपये बीच में ही खतम हो जाते थे।

आज डीबीटी के माध्यम से 22 करोड़ रूपये बटन दबाकर सीधे आपके खातें मे पहुॅच गया, इसमें एक पैसे के कमीशन की भी गुंजाइश नहीं है, यह काम डिजिटल युग का प्रारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डिजिटल क्रान्ति में हम आगे बढ़े हैं, डिजिटल ट्रांजेक्शन में पैसा खाते में ही नहीं आता, बल्कि एक मैसेज भी आता है, यही डिजिटल ट्रांजेक्शन है।

उन्होंने रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्तराखण्ड के अन्दर जोर शोर से चलना चाहिए। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से तिरंगा भेंट किया और हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर किये।

अवसर पर डेयरी, मत्स्य, पशुपालन, गन्ना विकास, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास एवं सेवा योजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने की।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर रामपाल, यूसीडीएफ अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना, सरेश परिहार, विकास शर्मा, तिलकराज गंभीर, नन्दन सिंह खड़यात, भारत भूषण चुघ, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचने पर विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर रामपाल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, डीआईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पंतनगर एयरपोर्ट पहंचने पर तिरंगा व पुष्प देकर स्वागत किया।