शख़्सियत : धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, टीम इंडिया का सिर्फ एक खिलाड़ी हुआ शामिल।

मीडिया ग्रुप, 07 जुलाई, 2022

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2022, गुरुवार को 41 साल के हो गए। धोनी इस समय लंदन में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आईपीएल 2022 के बाद छुट्टी मना रहे हैं। बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को केक काटते देखा जा सकता है।

धोनी की बर्थडे पार्टी में उनके कई दोस्त पहुंचे थे, जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने का वीडियो शेयर किया है और स्टोरी में भी कई वीडियो लगाए हैं। दो वीडियो में साक्षी ने दिखाया है कि वो लंदन गलियों में घूम रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में उन्होंने दिखाया है कि इस बार धोनी के जन्मदिन में कौन लोग शामिल हुए थे। इसी फोटो में ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा “माही आपको बहुत सारा प्यार, आपको जन्मदिन मुबारक हो।”