उधमसिंह नगर : कोबरा के काटने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम।

मीडिया ग्रुप, 10 जून, 2022

किच्छा। किच्छा क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया। महिला को अस्पताल ले जाया अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक किच्छा निवासी रेनू को आज सुबह बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया।

जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला को काटने वाला सांप कोबरा था।