उधमसिंह नगर : अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे किच्छा विधायक बेहड़।

मीडिया ग्रुप, 26 मई, 2022

किच्छा। अवैध खनन के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उनका आरोप था कि प्रशासन व सरकार की शह पर क्षेत्र में अवैध खनन तेजी से चल रहा है जिसके चलते खनन को लेकर आए दिन अपराधिक मामले होना प्रारंभ हो गए हैं। जिसके बावजूद भी प्रशासन का कोई अंकुश नहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कराए जा रहे अवैध खनन पर अंकुश न लगाए जाने पर पार्टी का प्रदर्शन इसी प्रकार चलता रहेगा।

विधायक बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन निरंकुश हो चुका है। अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है लेकिन अधिकारी मौन हैं। बेहड़ ने कहा खनन माफियाओं को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,ओमप्रकाश दुआ, जितेंद्र सिंह संधू, नितिन शर्मा, ठाकुर सुनील सिंह, अतुल पॉल, दुर्गेश गुप्ता,लियाकत अंसारी, इम्तियाज मलिक, गफ्फार खान,धनीराम, तिरपत सिंह, केवल हुड़िया, दिलीप सिंह बिष्ट, दीपक पाल, धर्मेंद्र सिंह संधू, ए यू खान, सुधा जोशी, जावेद मलिक, इंद्रपाल सिंह रूबल,विजय पाल यादव, अशोक मित्रा, राजकुमार ठुकराल, गौरव बेहड,नसीर खां आदि थे।