उधमसिंह नगर : कांग्रेस महिला जिलाध्यक्षा ने दिया इस्तीफा

मीडिया ग्रुप, 31 मार्च, 2022

गदरपुर। विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्पित रहकर कड़ी मेहनत करने के बाद आज कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उधमसिंह नगर की जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना कपूर ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए आल इंडिया महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा को पत्र भेजा है।

रीना कपूर ने का कहना है वह लगभग 15 वर्षाे से अपने पद का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करती आयी है और अब समय युवाओं का है और वह चाहती है इस पद के लिए युवा पीढ़ी को मौका मिले जिससे कांग्रेस को मजबूती ओर अधिक मिल सके।