ऊधमसिंह नगर : पोल्ट्री फार्म में मजदूर को गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम।

मीडिया ग्रुप, 25 मार्च, 2022

जसपुर। पोल्टी फार्म पर मजदूरी करने वाले एक युवक की रात बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गयी। आज सुबह परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। उधर, दूसरी और इलाकाई लोगों को जानकारी मिलने पर मौके पर मजमा लग गया।

पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने मौके से अवैध तमंचा बरामद करते हुए जरूरी जानकारी जुटाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। इंस्पेक्टर जसपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर दोषियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक फैजुल्लागंज ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी पवन कुमार (25) पिछले कुछ समय से जसपुर थाना क्षेत्र के हजीरो गांव स्थित एक पॉल्टी फार्म पर मजदूरी किया करता था। पता चला है कि देर रात बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गयी।

घटना का पता सुबह स्थानीय लोगों को चला। पुलिस को जैसे ही गोलीकांड की सूचना मिली उसने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के करीब से एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। प्रथम दृष्टयता पुलिस का मानना है कि रंजिशन किसी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा होगा। घटना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मचा है।