उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी बने दूसरी बार मुख्यमंत्री।

मीडिया ग्रुप, 21 मार्च, 2022

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है और उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है।

 

दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

उत्तराखंड में सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हुआ। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। और उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।

धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

उत्तराखंड में बीजेपी की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है।

खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया।