जानिए कहाँ- भाजपा विधायक ने विधानसभा की सदस्यता एवं पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लडूंगा।

मीडिया ग्रुप, 20 जनवरी, 2022

पणजी। भाजपा द्वारा कांग्रेस के विधायकों और नेताओं को जोड़-तोड़ की राजनीति के सहारे अपनी पार्टी में शामिल कराने का खामियाजा अब इस चुनाव में सभी राज्यों में उठाना पड़ा है। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जो विधायक भाजपा में शामिल हुये उनमें से अधिकांश वापिसी का रुख अपना रहे है।

उत्तराखंड के कुछ विधायकों की भाजपा से कांग्रेस में वापसी के बाद गोवा के एक विधायक द्वारा भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।

हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने पत्रकारों से कहा, मैंने आगामी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने के लिए राज्य विधानसभा के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा, मैंने पहले ही भाजपा को चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैंने पार्टी से कहा था कि मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लड़ूंगा।