ऊधमसिंह नगर : भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुरू किया बूथ संवाद कार्यक्रम।

मीडिया ग्रुप, 29 नवंबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर राजा कालोनी में शक्ति केन्द्र प्रयन्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर जाकर संवाद कर चर्चा वार्ता की।

इस दौरान शिव अरोरा ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष केंद्र सरकार एव प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस के लिये चलाई जा रही जनकल्याणी योजनाओं को घर घर जाकर जनता के बीच चर्चा के लिये कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।

शिव अरोरा ने कहा महज कुछ समय बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार है। शिव अरोरा ने कहा आगमी विधानसभा चुनाव में हम ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ के मंत्र को साकार करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जाने वाले हैं और निश्चित भारतीय जनता पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचड़ बहुमत से जीतने वाली है।

शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याण को समर्पित अनेको कार्य व राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनहित में लिये गये अनेको निर्णयों के आधार पर हम जनता के बीच जाने वाले हैं और निश्चित रूप से उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है।

शिव अरोरा ने कहा लगातार बूथ बूथ प्रवास के दौरान सम्पर्क के दौरान प्रतीत होता है कि जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह है जो दर्शाता है आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी कमल निशान वाली पुष्कर धामी सरकार को मिलने वाला है।

इस दौरान महामंत्री धीरेश गुप्ता, नंद किशोर चौहान, सतपाल गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, छत्रपाल राठौर, सुनीता शर्मा, बबिता सक्सेना, वीरेंद्र पाल, सुरेश विश्वास, हरीश, वेदराम, तेजपाल, पूजा गंगवार, सत्यदेव सिंह कविता सागर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।