ऊधमसिंह नगर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की घटना के बाद एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
कार्रवाई की जद में शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज देव आए हैं। दोनों कुंडा कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की।



