रिपोर्ट : बादल गंगवार
रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपस्थान दानपुर में आवश्यक कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग द्वारा पुराने Bare Conductor को ACS Conductor (Covered Conductor) में बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विभाग की सूचना के अनुसार 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान दानपुर, भगवानपुर, अमरपुर, वसुधरा धाम, जाफरपुर गांव, कन्टोपा, कीरतपुर, संपतनगर, जहांगीर नगर, नरपत नगर, लम्बाखेड़ा, खानपुर नंबर-1, मोहनपुर नंबर-1, मोहनपुर नंबर-2, धौलपुर और केसरपुर सहित 33/11 केवी उपस्थान दानपुर से जुड़े सभी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सामिया लेक सिटी कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, सिटीवन रोड, श्यामाश्याम गार्डन, किंग टावर, फ्रेंड्स कॉलोनी, फ्रेंड्स सर्किल, आहूजा कॉलोनी, वसुधरा कॉलोनी फेज-1, वसुधरा कॉलोनी फेज-2, गुलमोहर, लक्ष्मी विहार फेज-2, शांति विहार, सिटी वन, सिल्वर ओक कॉलोनी, भूरारानी गांव, स्वागत एन्क्लेव, सरस्वती एन्क्लेव और खुशी एन्क्लेव समेत दानपुर उपस्थान से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रहेगी।
यूपीसीएल ने विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की है कि कार्य के दौरान कार्यस्थल पर अनावश्यक आवागमन न करें। साथ ही अपनी सामग्री की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा बच्चों और पालतू पशुओं को कार्यस्थल पर न जाने देने को कहा है। विभाग ने बताया कि कार्य की जटिलता को देखते हुए निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन भी संभव है और उपभोक्ताओं से कार्य में सहयोग करने की अपील की है।




