रुद्रपुर और गदरपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर ने आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत प्रस्तावित अनुरक्षण कार्यों के चलते रविवार, 5 जुलाई 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

यूपीसीएल के अनुसार, कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

33/11 केवी उपकेंद्र चीनीमिल से जुड़े 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर तथा 11 केवी महतोष फीडर की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी।

33/11 केवी उपकेंद्र नवादया से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी रखरखाव कार्य के कारण प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 33/11 केवी उपकेंद्र दानपुर से जुड़े जाफरपुर फीडर, एसपीटी फीडर, फौजी मटकोटा फीडर, फीडर, राठी इंडस्ट्रियल फीडर तथा सिटी वन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य समय से पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।