रुद्रपुर। नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत विद्यालय मेस के सुचारू संचालन के लिए गठित की जा रही जिला स्तरीय मेस कमेटी में गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी एडवोकेट को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जारी नोटशीट के अनुसार, जिला अधिकारी ऊधम सिंह नगर की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस कमेटी में सांसद प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तावित नामों में से एक सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया। प्रस्तावित सूची में शामिल गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी, जो कि भाजपा के जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भी हैं, को नामित किया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान करते हुए संबंधित सदस्य को कमेटी में शामिल किया गया है, जिससे मेस व्यवस्था के संचालन और निगरानी को प्रभावी बनाया जा सके।
