रुद्रपुर : स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवामोर्चा की स्वदेशी संकल्प दौड़, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

‌रुद्रपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी के माध्यम से ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को राष्ट्रसेवा और स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके।

संकल्प दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना, स्वदेशी को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलौत सहित रोहित भट्ट, रचित, के.के. त्रिपाठी, नवजोत, जितेन्द्र, नमन, अभिषेक, रवि, विशाल, मनीष, हर्ष, उमेश, रोहित, जसवंत सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

अंत में सभी युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।