रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन ने 6 जनवरी से 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच दिन घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है। इसके मद्देनजर छह से 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कार्यकत्रियां और सहायिकाएं विभागीय कार्य करती रहेंगी।
