रुद्रपुर। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 23वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न चिकित्सकीय संस्थानों में सेवाएं दे रहे कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने सभी सम्मानित पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
सम्मानित होने वालों में डॉ. आलिया, डॉ. रश्मि नेगी, डॉ. परिधि, डॉ. जयंत जोशी, डॉ. आनंद गंगवार, डॉ. मनीषा, डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. अल्पना चौहान, डॉ. सोनिया डांगी, डॉ. श्वेता और डॉ. नीलम कोहली शामिल रहीं। कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में सलोनी आर्या और रोहन को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. चंदौला ने कहा कि कॉलेज के पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं देकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने वार्षिकोत्सव के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए डॉ. श्वेता चौधरी सहित सभी स्टाफ और छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता चौधरी ने किया।
