रुद्रपुर : होली चाइल्ड स्कूल में हुआ बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

रुद्रपुर। होली चाइल्ड स्कूल में स्व. करतार देवी अंतर-विद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें रुद्रपुर, हल्द्वानी, भीमताल, सितारगंज और आसपास के क्षेत्रों के 22 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अंडर-11 वर्ग में आयोजित इस चैंपियनशिप में 150 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र बैडमिंटन के एकल और युगल दोनों मुकाबलों में भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ विद्यालय के वाइस चेयरमैन विकास बत्रा ने किया।

वहीं उद्घाटन मैच विद्यालय के संरक्षक योगराज बत्रा और विनय बत्रा द्वारा खेला गया। चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्य मंजू अधिकारी, टूर्नामेंट के व्यवस्थापक सुधाकर सिंह, स्पोर्ट्स अकादमी के क्षेत्रीय अधिकारी, कोच और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।