रुद्रपुर : महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

रुद्रपुर। कुछ युवकों ने सरेआम महिला को बेरहमी से पीट दिया। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। रम्पुरा निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी देवरानी पिंकी का झगड़ा आपस में प्रार्थिनी की सास व ससुर हो रहा था। जिसके बाद उसके सुसराल वालों ने 28.09.2024 की रात चौकी रम्पुरा में तहरीर दी थी।

महिला ने बताया कि 29 सितम्बर को सुबह करीब 11 बजे उसकी देवरानी मेन गेट पर ईट पत्थर मार रही थी। जिसके बाद प्रार्थिनी की नन्द ने गेट खोला तो देवरानी उसको बुरी तरह मारने लगी नन्द ने मौके पर गेट बन्द कर लिया अन्दर से कुन्डी लगा दी। जिसके बाद अपने भाई को फोन किया भाई घर से 20 मीटर पीछे था। तभी देवरानी ने उसके भाई के उपर हमला कर दिया।

उसके बाद नन्द अपने भाई को बचाने लगी तो महिला के नन्द को भी मारने लगी। महिला ने बताया कि जब जब अपनी नन्द को बचाने लगी तो देवरानी की बहन व उसकी माँ, पिता व 3 से 4 अज्ञात इनके रिश्तेदारों ने उसके उपर हमला कर दिया। बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर बुरी तरह पेट में लातें मारी। किसी तरह नन्द व देवर को आस पडोस के लोगों ने बचाया वरना उक्त लोग जान से मार देते।

उक्त घटना घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।