ऊधमसिंह नगर : गदरपुर में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर एवं कारतूस बरामद

गदरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी अमर सिंह मक्कड़ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी सिमरजीत सिंह उर्फ लक्की ने घर के अंदर घुसकर उन पर रिवाल्वर से जानलेवा हमला किया। इस मामले में FIR संख्या 240/2024 U/S 109(1),333, 351(2),352 BNS पंजीकृत की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और पुलिस अधीक्षक अपराध रूद्रपुर की निगरानी में थानाध्यक्ष गदरपुर की टीम ने 21 सितंबर 2024 को आरोपी सिमरजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस और संबंधित शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया।

आरोपी सिमरजीत सिंह का विवरण:

– नाम: सिमरजीत सिंह उर्फ लक्की

– पिता: मनजीत सिंह

– निवासी: ग्राम रतनपुरा, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

1. जसवीर सिंह चौहान (थानाध्यक्ष गदरपुर)

2. उप निरीक्षक पवन जोशी

3. कांस्टेबल गोरखनाथ

4. कांस्टेबल कैलाश मनराल

5. कांस्टेबल कुंदन सिंह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, और उसकी पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।