डीजे ना बजाने पर खून खराबा, युवकों ने देर रात धारदार हथियार से हमला किया; केस दर्ज

उत्तराखंड। अल्मोड़ा में डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोमेश्वर निवासी पंकज ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही। आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुनाड़ी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।