Viral Video: शादी में नोट नहीं, लुटाए गए सोने के सिक्के, बारात में आए लोग भी लगे लूटने, वीडियो हुआ वायरल

हर किसी के लिए शादी खास होती है। लोग अपनी शादी को कुछ अलग बनाना चाहता है। कोई वरमाला स्टेज को अलग तरीके से सजवाता है, तो किसी शादी में दूल्हा-दुल्हन अपने डांस से शादी को खास बना देते हैं। अमीर लोग शादी में पानी की तरह पैसा बहाते हैं। कभी-कभी शादी में कुछ ऐसा होता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सुर्खियों में छा गया है।

अक्सर लोग शादियों में डांस के दौरान और वरमाला स्टेज पर नोट उड़ाते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में नोटों की जगह सोने के सिक्के लुटाए जा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में लोग डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं। इस दौरान एक महिला और पुरुष हाथ में कुछ कार्ड लिए हैं और इसे दुल्हन पर लुटा रहे हैं। यह मामूली कार्ड नहीं हैं, इनमें सोने के सिक्के लगे हैं। मजेदार बात यह है कि सिक्कों को लूटने के लिए बारात में आए लोग भी अपने आपको नहीं रोक पाते हैं और सिक्के लूटने लगते हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर ahmad_studio_hfd_ नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि करीब 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह पैसे की बर्बादी है, तो कुछ लोगों ने इस ग्रैंड मस्ती बताया है।