उत्तर प्रदेश : बच्चे के रोने से आक्रोशित ससुर ने धारदार हथियार से किया वार, बहू-पोते की मौत

उत्तर प्रदेश। सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने अपने ही बहू और पोते पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। हादसे में घायल बहू और पोते की मौत हो गई। क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं। बृहस्पतिवार देर रात उसका पोता आयुष (01) किसी कारणवश रो रहा था।

इसी दौरान अचानक कमलाकांत आक्रोश में आ गया। उसने धारदार हथियार से अपनी बहू शिखा (30) और पोते पर वार कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पोते की मौके पर ही मौत हो गयी। आनन फानन बहू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शुक्रवार को बहू की भी मौत हो गयी।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उसे आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।