रुद्रपुर : घर से चार लाख की नकदी चोरी, 3 गिरफ्तार

मीडिया ग्रुप, 15 नवंबर, 2023

रूद्रपुर। किराये के कमरे से चार लाख की नगदी चोरी हो गयी। पीड़ित ने अपने दोस्त पर नगदी चोरी करने का शक जताया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तुलसी राम निवासी ट्रांजिट कैम्प में किराये के मकान में अपनी पत्नी और सास ससुर के साथ रहता है।

उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती दस नवम्बर को वह अपने गांव की तीन बीघा जमीन बेचकर चार लाख रूपये लेकर आया था। उसके साथ उसका दोस्त यशपाल भी आया। रात को वह कमरे पर सो गया। कमरे पर उसका दोस्त यशपाल भी था। उसने चार लाख की नगदी बैग में रखी थी। सुबह जब उठा तो बैग से नगदी गायब थी। तुलसी राम ने तहरीर में दोस्त यशपाल पर नगदी चोरी करने का शक जताया।

मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज चौक की तो पता चला कि 2 चोर रात को 2 बजे आते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक चोर, आर्मी कलर की पेन्ट पहने लगभग 20-25 मिनट बाद आता है और पैसे सीने से लगाकर ले जाते हुए रिखाई दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर यशपाल गंगवार, सुरेंद्र गंगवार और पवन को गिरफ्तार किया है।