उत्तराखंड : राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती, फिल्मी स्टाइल में करोड़ों के गहने किए साफ

मीडिया ग्रुप, 09 नवंबर, 2023

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था।

पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था।

बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।