उत्तराखंड में 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा चार साल का रिकॉर्ड, मानसून पहले सताएगी भीषण गर्मी।

मीडिया ग्रुप, 14 जून, 2023

उत्तराखंड। बीते कुछ दिनों से गर्मी लोगों को खूब सता रही है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया।

मंगलवार को उत्तराखंड के दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून आने से पहले इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।