उत्तराखंड : घर में सिलेंडर में आग लगने से तीन लोग झुलसे।

मीडिया ग्रुप, 25 अप्रैल, 2023

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शादी की 25वीं सालगिरह की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से कारीगर सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व तहसीलदार संजय कुमार ने मौके का निरीक्षण का चिकित्सालय पहुंच घायलों का हाल जाना।

जानकारी के अनुसार गत दोपहर मंगल पड़ाव अंबेडकर नगर निवासी की शादी की 25 वीं सालगिरह की तैयारियां चल रही थी। कारीगर खाना तैयार कर रहा था। राकेश कारीगर के साथ मदद कर रहा था।

अचानक गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने के कारण पाइप फट गया और आग की लपट निकलने लगी। मकान के अंदर एक ही रास्ता होने के कारण तीनों कमरे से बाहर नहीं निकल पाए और उन्होंने शोर मचाया। लोगों ने रेत व घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग आसपास रखी अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जैसे-तैसे लोगों ने कमरे में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। तब तक प्रताप उम्र 50 वर्ष एवं कारीगर व राकेश वर्ष आग की चपेट में आने से झुलस गये। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल प्रताप को निजी अस्पताल व लखन व राकेश को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी। तहसीलदार संजय कुमार ने भी घायलों का हाल जाना।