उत्तराखंड : बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल।

मीडिया ग्रुप, 21 अप्रैल, 2023

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद आग की 18 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें कुमाऊं में सात और गढ़वाल में पांच जगह जंगल जले। जबकि एक घटना वन्य जीव क्षेत्र की है।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशा़त वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।