उधमसिंह नगर : आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर किया हमला, गंभीर।

मीडिया ग्रुप, 02 अप्रैल, 2023

किच्छा। वसुंधरा कालोनी में आवारा कुत्तों ने मजदूरी करने जा रही एक महिला पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया।

चिकित्सकों ने घायल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसुंधरा कालोनी में मजदूरी करने जा रही स्थानीय एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

हमले में महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला को कुत्तों से छुड़ाया तथा अस्पताल लेकर आए जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया।

कालोनी निवासियों का कहना है पूर्व में भी आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से भी की गई थी किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कालोनी मै दर्जनों आवारा कुत्तों की भरमार है।