कुर्मी महासभा एवं तराई क्रांति संगठन उठायेगा गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज उठाता- सौरभ गंगवार

मीडिया ग्रुप, 24 मार्च, 2023

रूद्रपुर। कुर्मी महासभा की और तराई क्रांति संगठन की एक संयुक्त सभा में सर्वसम्मति से तराई क्रांति संगठन के महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई।

आकाश गंगवार को संगठन का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं सभा में कुर्मी महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने पूर्व विधायक के खिलाफ गरीबों और आम जनता के साथ विश्वासधात करने का आरोप लगाया।

शिव अरोरा ने नजूल भूमि के मसले का समाधान करने के लिए मजबूती से प्रयास कर रहे है। वहीं उन्होंने बड़े दुकानदारों के साथ साथ गरीब दुकानदारों के पुनर्वास के लिए भी प्रयास किये हैं।

सौरभ गंगवार ने कहा कि वास्तव में जो पात्र हैं उन्हें ही पुनर्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक नहीं छीना जाना चाहिए।

सौरभ गंगवार ने कहा कि विधायक शिव अरोरा ने लव जिहाद का मामला विधानसभा में उठाकर वास्तव में हिंदू विधायक होने का उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि आज रूद्रपुर में दलगत राजनीति से उपर उठकर विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधियों की जरूरत है। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ जनता को छला है। अगर इस सोच के साथ पहले से काम होता तो रूद्रपुर की तस्वीर आज कुछ और होती।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है और स्वार्थ सिद्ध करने वाले लोग फिर बस्तियों में खुद को रहनुमा बताने के लिए आयेंगे। लेकिन ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

बैठक में तराई क्रांति संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि तराई क्रांति संगठन गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज उठाता रहा है। आगे भी संगठन गरीबों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिन दुकानदारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ पूंजीपतियों को जगह दी गयी तो इसका खुलकर विरोध किया जायेगा। गरीब खोखा फड़ व्यापारियों का भी रोजगार छीना गया है सबसे पहले उन्हें जगह दी जानी चाहिए।