किच्छा : घर में सो रहे दो भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला।

मीडिया ग्रुप, 18 मार्च, 2023

किच्छा। घर में सो रहे गृह स्वामियों पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इश्तियाक निवासी ग्राम दरऊ किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके भाई गुलवेज व उवेज उसके भट्टे वाली भूमि पर मकान बनवा रहे हैं। इसमें खिड़की-दरवाजे नहीं लगे हैं।

14 मार्च की रात दोनों निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नकाबपोश तीन व्यक्ति घर में घुस गए। उन्होंने गुलवेज और उवेज के ऊपर जान से मारने के इरादे से लोहे की रॉड व तमंचे से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। दोनो भाइयों ने किसी तरह मकान के निकट मजदूरों के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मजदूरों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।