उधमसिंह नगर : डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 11 फरवरी, 2023

गदरपुर । जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने एक तस्कर को 3.716 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है।

गदरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सकैनिया मोड के पास से अभियुक्त हरदेव निवासी फतेहगंज को शाम करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के बैग मे 32 पाउच छोटे व बडे कुल 3.716 किलोग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद किया गया।

मामले में आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक महेश चन्द्र, कांस्टेबल दर्शन सिंह, कांस्टेबल मोहन चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल विमल टम्टा आदि शामिल थे।