उधमसिंह नगर : पुलिस ने बरामद किये 10 जिंदा कछुए, तस्कर फरार।

मीडिया ग्रुप, 08 फरवरी, 2023

रूद्रपुर। दिनेशपुर थान पुलिस ने दस जिंदा कछुए बरामद किये हैं। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वन्य जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना दिनेशपुर पुलिस ने मुखविर की सूचना पर प्रकाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से 10 प्रतिबन्धित जिन्दा कछुए छोड़कर फरार हो गया।

फरार तस्कर के खिलाफ धारा 9/50/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कछुए बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कुलदीप शाह, श्याम सुन्दर बिष्ट आदि शामिल थे।