दीपक कुमार बने भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष।

मीडिया ग्रुप, 09 जनवरी, 2022

रिपोर्ट – बादल गंगवार 

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के बाद रिक्त चल रहे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आज संगठन के कार्यालय में दीपक कुमार का मनोनयन किया गया।

संगठन के कार्यालय में भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं पूर्व से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहीं दीपा जोशी को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

संगठन की महिला टीम ने दीपा जोशी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे और संगठन के हर सदस्य व पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, प्रदेश महामंत्री मुमत्याज अहमद, उत्तर प्रदेश की संयोजिका शीला चौधरी ,जिले की महामंत्री एवं संयोजिका ममता श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कपिल सिन्हा, महानगर अध्यक्ष उमेश भारती, मीनू, संध्या, मंजू, गीता सिंह, सुमित्रा मुकेश गंगवार कमला कोली निशा राठौर ,कल्पना सक्सेना, आशा मुंजाल,नन्ही देवी, मधु सेठी, रजनी, निर्मला देवी, रूबी ,कामनी, सीमा विश्वास, सुमित्रा देवी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे