उधमसिंह नगर : हजारों के ईनामी युवक को पुलिस ने गदरपुर से किया गिरफ़्तार।

मीडिया ग्रुप, 02 जनवरी, 2023

रूद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी को गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पंतनगर थाने में विभिन्न थाराओं में वांछित अनिल को पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार का ईनाम घोषित किया था। ईनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान में अनिल की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम लगायी गयी थी। पुलिस टीम ने फरार ईनामी को रफीक नगर गूलरभोज से गिरफ्तार कर लिया।