रुद्रपुर : महिला की हत्या के आरोप में पति समेत 3 गिरफ़्तार।

मीडिया ग्रुप, 19 दिसंबर, 2022

रुद्रपुर। विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर 55 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि थाना किच्छा में रुद्रपुर निवासी ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री का विवाह 1 वर्ष पूर्व किच्छा निवासी युवक के साथ हुआ था लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप है कि 15 अगस्त 2022 को ससुराल वालों ने एक राय होकर पुत्री का तकिये से मुँह दबाकर हत्या कर दी और हत्या को आत्यहत्या दर्शाने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया। मामले में केस दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामले में महिला का पति व दो अन्य आरोपी 5 माह से फरार चल रहे थे। जिन पर 55,000 का इनाम घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तीनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा , कोतवाल किच्छा धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई सुनील सुतैडी,उपनिरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल देवराज सिंह, जगमोहन सिंह, कांस्टेबल केशव लाल, नितिन रौतेला, सुरेन्द्र सिंह, उमेद सिंह आदि शामिल थे।