रुद्रपुर : एचआईवी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की मिली रही धमकी।

मीडिया ग्रुप, 22 जुलाई, 2022

रूद्रपुर। पति की मृत्यु के बाद आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के रूप में काम कर रही एक एचआईवी पीड़ित विधवा के साथ केन्द्र की संचालिका के पति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शारीरिक शोषण आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शह पर होता रहा। पीड़िता ने हजारों रूपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 2009 में हुआ था। उसकी एक सन्तान पुत्र पैदा हुआ जिसकी वर्तमान उम्र लगभग 12 साल है। पति का स्वर्गवास 2015 में होने के बाद वह अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल में ही रही। दोनों का भरण पोषण एवं जीवकोपार्जन ससुर ही करतें रहे। पीड़िता का कहना है वर्ष 2017 में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में उसकी नियुक्ति हो गयी। इस केन्द्र की कार्यकत्री का पति भी भी आँगनबाड़ी केन्द्र पर आने लगा।

अपनी पत्नी के सहयोग से उसने उसे अपने विश्वास में ले लिया और अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने लगा। धीरे धीरे उसने शारीरिक सम्बन्ध बना लिये और वह कई बार रूपये भी ले चुका था। पीड़िता का आरोप है आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पति अपनी पत्नी के सहयोग से उसके सामने ही कई बार आँगनबाड़ी केन्द्र में ही उसे पकड़ लेता था उसकी पत्नी भी उसका पूरा सहयोग करती और दोनों को एक कमरे में बन्द कर देती।

आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। कार्यकत्री का पति कई बार उसे होटल में भी ले गया। यही नहीं उसके पैसे भी हड़प लिये गये। पीड़िता का कहना है आंगनवाड़ी कार्यत्री के पति की बुआ जो कि अन्य ऑगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकत्री है को भी उनके सम्बन्धो की जानकारी थी। उसने भी उकसाया तो उसके सामने ही आरोपी ने शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किये।

अश्लील फोटो भी खीची और उसे वायरल करने के नाम पर उसका शोषण करने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ शारीरिक सम्बंध बना रहे उक्त शख्स और उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों को भी पता था कि वह एचआईवी रोग से ग्रसित है। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। वर्ष 2019 में ससुर का स्वर्गवास हो गया तो वह अपने नाबालिग बेटे के साथ अपनी सास के साथ रहने लगी।

उसी दौरान आंगनबाडी कार्यकत्री के पति की पत्नी, बुआ आदि उसकेे घर पर आये और उसके अवैध सम्बन्धों के बारे में सास से कहा तो सास ने घर से चले जाने के लिए कह दिया। इसके पश्चात बेखौफ उसका शारीरिक दोहन किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है जब उसने शादी करने और अपने रूपये वापिस करने की मांग रखी तो आरोपी ने अपने घर पर बुलाकर उसे मारा पीटा और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है 12 जुलाई कोे ऑगनबाडी केन्द्र पर बच्चों को पढ़ा रही थी तभी वहाँ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पति समेत अन्य लोग आये और सबने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।