उत्तराखंड : नशे के इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 31 मई, 2022

हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 50 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया गत रात्रि उनके नेतृत्व में उनि मनोज यादव साथी पुलिस कर्मियो कानि अमनदीप सिह व भूपेन्द्र जेष्ठा के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास गौला बाईपास रोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों को देखकर जब उसने भागने की कोशिश की जो सन्देह होने पर पुलिसकर्मी ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम शाहरूख निवासी गौजाजाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 नशे के अवैध इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने इंजेक्शन कब्जे में लेकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया गिरफ्तार नशा तस्कर का आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है।