ऊधमसिंह नगर : बारिश किसानों के लिये बनी मुसीबत, फसलों को भारी नुकसान।

मीडिया ग्रुप, 24 जनवरी, 2022

ऊधमसिंह नगर। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लाही और सरसों की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। आलू भी सड़ने लगा है।

ऊधमसिंह नगर जिले में भारी संख्या में किसान खेती करते हैं। इस समय गेहूं, मटर, आलू, सरसों सहित कई फसलें खेतों में खड़ी हैं। एक सप्ताह के दौरान रविवार को दूसरी बार बारिश हुई। खेतों से पहली बारिश का पानी सूखा भी नहीं था कि फिर बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते आलू, मटर, सरसों और लाही की फसल को मुख्य रूप से नुकसान हुआ है। हरी मटर की फली जलभराव से खराब हो गई है।

पहली बारिश से जो थोड़ी बहुत फसलें बच गई थीं वह इस बार की बारिश से खराब हो गई है। गेहूं की फसल भी खेतों में गिर गई है। किसान जब तक खेतों से पानी निकालने का प्रयास करते हैं तब तक दोबारा से बारिश हो जाती है। यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसान खेतों से पानी निकालने का प्रयास करता है तब तक और वारिश हो जाती है।