उत्तराखंड में जानिये……. पर्चा भरने से नामांकन वापिसी और मतदान एवं मतगणना की तिथियों तक की जानकारी।

मीडिया ग्रुप, 09 जनवरी, 2022

देहरादून। उत्तराखंड समेत पांच राज्यों उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, और मणिपुर के विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है, जिसके तहत उत्तराखंड की सभी सीटों पर एक साथ चुनाव होंगे। चुनाव दूसरे फेज में आयोजित किए जाने हैं।

यहां देखें चुनाव का पूरा कार्यक्रम-

  • 21 जनवरी-2022
    अधिसूचना होगी जारी।
  • 28 जनवरी2022
    नामांकन की अंतिम तिथि।
  • 29 जनवरी-2022
    नामांकन की छंटनी।
  • 31 जनवरी-2022
    नामांकन वापसी की अंतिम तारीख।
  • 14 फरवरी-2022
    मतदान।
  • 10 मार्च-2022
    परिणाम होंगे घोषित।

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने हाल ही में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 होना है, वहां की स्थितियों का जायजा लिया और चुनाव की तैयारियों को परखा। आयोग ने कोरोना और ओमिक्रान संक्रमण पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट ली। पांच राज्यों में मतदाता सूची फाइनल होने के बाद आयोग ने बैठक कर तारीखों का एलान किया।

उत्तराखंड में वोट डालने के लिए मतदाताओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। मतदान अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। पहले इसकी समयावधि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नियत थी। चुनाव की तैयारियां परखने राज्य के दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने यह एलान किया था।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय के पीछे मंशा यही है कि विषम भूगोल वाले इस राज्य में लोग अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आयोग का लक्ष्य इस बार मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी है।