दिल्ली में आज से लागू हुआ कोरोना कर्फ्यू, अन्य राज्यों में भी कर्फ्यू की संभावना बढ़ी।

मीडिया ग्रुप, 07 जनवरी, 2022

दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना की रफ्तार को देखते हुये वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया था वह शुरू हो चुका है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को आने जाने की छूट रहेगी।

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। बीते 24 घंटों की बात की जाए तो यहां पर 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं नौ लोगों को इस बीमारी के कारण जान से हाथ धोना पड़ा। इस तरह कुल एक्टिव केसों की संख्या 40 हजार के पास पहुंच गई है।

सरकार भी संक्रमण को कम करने के लिए लगातार तरह-तरह की बंदिश लगा रही है। इसी क्रम में सरकार ने जो वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया था वह शुरू हो चुका है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 17335 नए केस सामने आए हैं। ओमिक्रोन के सामने आते ही दिल्ली में संक्रमण काफी तेज हो गया है। इस बीमारी के कारण नौ लोगों की बीते 24 घंटों के अंदर मौत भी हुई है। दिल्ली में कोरोना कर्फ्यू से अन्य राज्यों में भी पाबंदियों की संभावना बढ़ गई है।