उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित, आवास पर हुये आइसोलेट।

मीडिया ग्रुप, 06 जनवरी, 2022

उत्‍तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज लाल डालनवाला स्थित अपने आवास में आइसोलेट हो गए हैं।

बुधवार दोपहर में दिक्कत होने पर उन्‍होंने कोरोना जांच कराई गई थी। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने दी है। जनसंपर्क अधिकारी निशीथ सकलानी ने बताया कि सतपाल महाराज दिल्ली से सोमवार को लौटे थे।

गले में खराश होने पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्‍होंने बुधवार सुबह कोरोना जांच कराई। वह आज कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए। उन्‍होंने कैबिनेट को सूचना दे दी कि रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्टाफ के चार लोग की भी जांच कराई गई, सभी निगेटिव हैं। परिवार के सभी लोग बाहर हैं।