ऊधमसिंह नगर : नवागंतुक डीएम ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में टेका मत्था।

मीडिया ग्रुप, 06 दिसंबर, 2021

डीएम ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

रविवार को डीएम जुगल किशोर पंत ने पवित्र पंजा साहिब गुरुद्वारा छठी पातशाही और अजायबघर के भी दर्शन किए और गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी ली। डीएम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खटीमा जा रहे थे।

प्रधान कक्ष में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह और सदस्य प्रगट सिंह ने उन्हें सरोपा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां सहायक लेखा अधिकारी रणजीत सिंह ढिल्लो, पान सिंह बिष्ट, रिशपाल सिंह आदि थे।