ऊधमसिंह नगर : राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड की रुद्रपुर में बैठक आयोजित।

मीडिया ग्रुप, 04 दिसम्बर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड के अध्यक्ष रतनलाल लखेरा की सहमति से शनिवार को डॉक्टर देवेंद्र सिंह के कार्यालय में राजनीतिक सामाजिक लोगों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा उधम सिंह नगर जिले में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष के लिए उपयुक्त नाम पर मोहर लगाना रहा है। इस बैठक का आयोजन राष्ट्रीय लोक दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश दिशा निर्देश पर किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एसके मलिक जी वह संचालन राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि देशपाल राठी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ने कहा कि इस बैठक में उपस्थित सभी लोग मध्यम वर्ग से हैं राष्ट्रीय लोक दल पार्टी दबे कुचले में मध्यम वर्ग के लोगों की पार्टी है। आप ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल का तेजी से विस्तार हो रहा है आशा है।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी पूरे भारत विस्तार करने में सफल होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल राठी जी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आपसी विचार विमर्श कर जनपद उधम सिंह नगर के लिए अध्यक्ष पद के लिए नाम सुलझाने का आव्हान किया।

इस पर सभी उपस्थित लोगों ने एकमत से डॉ देवेंद्र सिंह जी के नाम का प्रसाद किया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया अध्यक्षीय भाषण में डॉ एसके मलिक जी ने कहा कि डॉक्टर देवेंद्र सिंह बहुत ही कर्मठ वे जुझारू व्यक्ति हैं। आप राष्ट्रीय लोक दल को जनपद उधम सिंह नगर में गांव स्तर तक फैलाने में कामयाब होंगे। आपने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है मैं आप सब के सहयोग से इस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा सबसे पहले गांव बेड ब्लॉक स्तर पर लोक दल का गठन किया जाएगा। साथ ही साथ शीघ्र ही जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर लूंगा।

बैठक में राजीव सिंह, जट राणा चौधरी, सुधीर डागर, हरीश ग्रोवर, सरदार प्रदीप सिंह, शकेके अरोड़ा, राजेश गोयल, बी एल शर्मा, कमल सक्सेना, मलकीत सिंह आदि ने अपने विचार रखे।