ऊधमसिंह नगर : ग्राम्य विकास द्वारा सत्त विकास लक्ष्य की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

मीडिया ग्रुप, 27 नवंबर, 2021
रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रूद्रपुर। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, ऊधमसिंह नगर द्वारा उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान रूद्रपुर में सत्त विकास लक्ष्य की एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

इस कार्यषाला में मनोज कुमार पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियोजन विभाग उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा SDG का संक्षिप्त परिचय दिया गया व SDG से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

श्रीमती शैरुन जैकाॅब Training Expert CPPGG तथा श्रीमती स्मृति Training Expert CPPGG देहरादून द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला में जनपद स्तर पर विजन Document तैयार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गये, जिससे SDG लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति को प्राप्त किया जा सके।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित समस्त विभागों को चार दलों क्रमशः सतत् आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास एवं पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन में विभाजित कर SDG त्रिवर्शीय कार्य योजना हेतु वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी महोदय,ऊधमसिंह नगर द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि SDG संकेतान्कों को पूर्ण रूप से समझते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं में सम्मिलित किया जाए। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं एनजीओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।