रुद्रपुर के आवास विकास की मुख्य सड़क की जर्जर हालत के बावजूद विधायक और मेयर द्वारा निर्माण न कराने का आरोप, धरना प्रदर्शन।

मीडिया ग्रुप, 26 नवंबर, 2021

रुद्रपुर। आवास विकास में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और लक्की कालडा के नेतृत्व में तमाम लोगों ने शिव मंदिर से होली चौक तक जुलूस निकाला और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि आवास विकास क्षेत्र में शिव मंदिर व होली चौक के आसपास की सड़कें एकदम जर्जर हालत में हैं। बरसात के कारण यहां जबरदस्त जलभराव हो जाता है। आवास विकास शहर की सबसे पाॅश काॅलोनी में आती है, लेकिन विधायक और मेयर से कई बार कहने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सड़कों में इतने गड्ढ़े हो चुके हैं कि आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं लेकिन ना तो विधायक और ना ही नगर निगम कोई कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़कों का निर्माण किया गया तो मेयर और विधायक के आवास का घेराव किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रमेश कालडा, राजकुमार सीकरी, राजीव कामरा, सुनील आर्य, सौरव राज बेहड़, गुलशन छाबड़ा, सागर अरोरा, सत्यम अरोरा ,बंटी कक्कड़, सुमित अग्रवाल, गुलशन बठला, गौरव, मोहन सिंह, बंटी सैनी, समप्रीत सिंह, पवन सिंह, जतिन सुखीजा, सुभाष अरोरा, जगदीप कथूरिया, संदर्भ आर्य, सुनील शर्मा, ईशान सेठ, संजीव छाबड़ा, पन्नालाल अरोरा, गोपाल गंभीर, विपुल गंभीर सहित तमाम लोग मौजूद थे।