किच्छा। बगैर बताए घर से निकलीं तीन किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री, 17 वर्षीय भतीजी और कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गईं। तीनों आपस में सहेलियां हैं। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तीनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
