रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक को सीज किया है। शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि आवास विकास स्थित श्याम टॉकीज तिराहे पर बिना नंबर प्लेट का एक ट्रक डीजे बजाते हुए जा रहा है। इसके साथ कुछ बाइक सवार हाथों में हथियार लहराते हुए चल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और चालक चेतन पुत्र राजेश निवासी सिमरौली थाना बाबूगढ़ यूपी का ट्रक सीज कर दिया। वहीं वाहन के साथ चल रहे लोगों को मौके से तितर-बितर होने के लिए बार-बार निर्देश दिए गए, लेकिन उनके नहीं मानने पर तीन लोगों को कारण बताकर धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया गया।
