ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर सीओ ने यातायात व्यवस्था सुधारने को टुकटुक चालकों साथ कि बैठक।

मीडिया ग्रुप, 21 नवंबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था का पटरी पर लाने को यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने को बैठक आयोजित की। बैठक में पहुंचे सीओ यातायात भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने टुकटुक चालकों को नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

रविवार को किच्छा बाई पास रोड एफसीआई गोदाम के सामने खाली मैदान में टुकटुक चालकों के साथ यातायात पुलिस ने बैठक की। बैठक में टुकटुक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये सीओ ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी लिये टुकटुक को सही तरीके से चलाएं। ताकि यातायात व्यवस्था न बिगड़े। यातायात नियमों के विरुद्व या शहर में कहीं भी टुकटक अनियंत्रित चलाते मिला तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

सीओ ने टुकटुक चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। बैठक में यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी हयात सिंह, मनोहर सिंह परवाल, नंदन सिंह गोस्वामी समेत टुकटुक चालक आदि मौजूद रहे।