रुद्रपुर। कुरैया जिला पंचायत सीट से नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह के पति सर्वेश कुमार सिंह ने चुनाव जीतने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने सर्वेश कुमार सिंह का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
बधाई देते हुए ठुकराल ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग को बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर राजेश ग्रोवर, अजय नारायण सिंह, पारस अग्रवाल, संजीत राणा, राम परवेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, सुरेंद्र, अंगुल श्रीवास्तव, अशोक यादव, विजय समेत कई लोग उपस्थित रहे।
